रांची के कोतवाली थाना के पीछे गिरी पुरानी पानी की टंकी, मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका
टीम एबीएन, रांची। रांची के कोतवाली थाने के पीछे भीषण हादसा हो गया है। पुरानी पानी की टंकी के गिरने के कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मलबे में कुछ मजदूरों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। मौके पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी काफी जर्जर स्थिति में थी।