एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में एक बार फिर भूधसान की बड़ी घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक जमीन का बड़ा हिस्सा धंस गया।
भूधसान की चपेट में आने से 6 घर जमींदोज हो गये, जबकि आसपास के इलाके में जमीन पर गहरी दरारें पड़ गईं। हादसे में दो बच्चों समेत कई महिलाएं घायल हुई हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गयी।
भूधसान की चपेट में कई मकान आ गये और देखते ही देखते कुछ घर मलबे में तब्दील हो गये। जमीन पर जगह-जगह गहरी दरारें पड़ने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गयी। हादसे में दो बच्चों समेत करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी।