Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस पर साधुमार्गी जैन संघ, रांची ने किया आध्यात्मिक कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस पर साधुमार्गी जैन संघ, रांची ने किया आध्यात्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिगंबर जैन भवन, हरमू मे चल रहे पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ, रांची के तत्वावधान में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से पधारीं उपासिका पुष्पा ओस्तवाल एवं ज्योति ओस्तवाल ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को धर्म, आत्मचिंतन, संयम एवं आध्यात्मिक जीवन के प्रति जागरूक किया। 

उन्होंने बताया कि पर्युषण पर्व आत्मावलोकन, क्षमा, तप, त्याग एवं आत्मशुद्धि का पर्व है,तथा पर्युषण पर्व के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिया। साथ ही बताया की आत्मा का परम लक्ष्य स्वभाव से विभाव की ओर लौटना, पहले भजन फिर भोजन। 

आत्मा का प्रबल शत्रु मोहनीय कर्म जिसे हम जीत गये तो आत्मा को जीत गये। आत्मा का भोजन धर्म, ध्यान, तप, त्याग है। एक धन को सबसे बड़ा मानना (बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपया)। मनुष्य के पास धन नहीं तो कौड़ी का, साधु के पास धन है, तो कौड़ी का। उपासिका बहनों ने अहिंसा, क्षमा, तप, त्याग और आत्मविजय के महत्व को समझाते हुए सभी को धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। 

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अशोक सुराणा, छोटे लाल चोरारिया, अमरचंद बेगानी, मोहन लाल पींचा, ललित पींचा, राकेश बछावत, पायल कोठारी, मगन देवी पींचा, पुष्पा सुराणा, सरिता दसानी सहित अन्य समाजजन लगभग 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। 

पर्युषण पर्व के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम 15 सितंबर 2026 तक निरंतर प्रतिदिन प्रात: 8:30 बजे से 9:30 बजे तक प्रवचन एवं दोपहर मे धर्म चर्चा आदि का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्ष अशोक सुराणा ने समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रवचन एवं धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी साधुमार्गी जैन संघ, रांची के सचिव उत्तम जैन ने दी।

विज्ञापन