लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच मामलों का आरोपी टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, देसी लोडेड बंदूक बरामद
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। पुलिस ने बरवाटोली, भगिया के पास से टीएसपीसी के सक्रिय उग्रवादी रोहन गंझू को देसी लोडेड बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया। पकड़ा गया उग्रवादी बरवाटोली भगिया निवासी रोहन गंझू है, जिसके पिता का नाम करम गंझू है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी बंदूक बरामद की है।
बालूमाथ के पुलिस अनुमंडल अधिकारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी उग्रवादी के अपने घर बरवाटोली आ रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी करके रोहन गंझू को हथियार के साथ पकड़ लिया।