एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। शहर स्थित श्री श्री राणी सती दादी मंदिर में आयोजित चार दिवसीय धार्मिक समारोह के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस पावन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह एवं भाजपा नेता शेखर सिंह शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दादी मां के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्री श्री राणी सती दादी मां से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।