Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 7
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भयानक भू-धंसान से कई घर जमींदोज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : भयानक भू-धंसान से कई घर जमींदोज
विज्ञापन

धनबाद : भयानक भू-धंसान से कई घर जमींदोज

ग्रामीणों ने मलबे से लोगों को निकाला, सड़क जाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार को अचानक हुए भीषण भू-धंसान से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई घर जमींदोज हो गए, जबकि मलबे में दबे लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से हो रहे अवैध खनन के कारण यह भयावह भू-धंसान हुआ है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में जोगता थाना, स्थानीय नेताओं तथा एरिया-4 में तैनात सीआईएसएफ की भूमिका और कथित मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे हुए हैं। भू-धंसान से प्रभावित लोगों के नुकसान और मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के संबंध में प्रशासन और संबंधित विभागों की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

विज्ञापन