Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दुमका : चेकडैम में नहाने गये दो किशोर डूबे, मौत से मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुमका : चेकडैम में नहाने गये दो किशोर डूबे, मौत से मातम
विज्ञापन

झारखंड में बड़ा हादसा : दुमका में चेक डैम में नहाने गये दो किशोरों की डूबने से मौत, इलाके में पसरा मातम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आयी है। हंसडीहा थाना क्षेत्र में धोबे नदी पर बने चेक डैम में नहाने गये दो किशोरों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही दोनों मृत किशोरों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की है। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटिन गांव निवासी उमेश कुमार (18) और टेटरियाडीह गांव निवासी अभिजीत कुमार (16) के तौर पर हुई है।  

इस मौके पर हंसडीहा थाना के प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया स्थानीय गोताखोरों की मदद से फिलहाल शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन