Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की अस्थियां बराकर में विसर्जित, पुत्र श्रेयस ने दी अंतिम विदाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू की अस्थियां बराकर में विसर्जित, पुत्र श्रेयस ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद सोमवार को उनके पुत्र श्रेयश ने बराकर नदी में उनके पिता की अस्थियों का विसर्जन किया। पूरे विधि-विधान और भावुक माहौल के बीच श्रेयश ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी। 

अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार के करीबी सदस्य और शुभचिंतक भी मौजूद रहे। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा। पिता की अस्थियों को नदी में प्रवाहित करते समय श्रेयश भावुक नजर आये। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गयीं। 

सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। रविवार को उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र गिरिडीह में किया गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। 

सोमवार को बराकर नदी में अस्थि विसर्जन के साथ ही उनके अंतिम संस्कार की धार्मिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ। परिवार के लिए यह बेहद भावुक और पीड़ादायक क्षण रहा। समर्थकों और शुभचिंतकों ने दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृतियों को याद किया।

विज्ञापन