Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

65 साल में जो नहीं हुआ, वह अब होगा : डॉ लंबोदर महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
65 साल में जो नहीं हुआ, वह अब होगा : डॉ लंबोदर महतो
विज्ञापन
बेरमो /बांध कथारा। गोमिया एवं पालीहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल की समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार को गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो से भेंट की। भेंट के दौरान आजसू प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन एक्सप्लोसिव कंपनी ओरिका से पेयजल ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक पहल की मांग की। विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि गोमिया क्षेत्र तरक्की की राह पर चल पड़ा है। जो 65 वर्षों तक यहां नहीं हुआ है, वह अब होगा। उन्होंने ओरिका के महाप्रबंधक राकेश शर्मा को अविलंब 2 महीने के भीतर दोनों पंचायत क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने को निर्देश दिया। जिसमें फिलहाल अभी अस्थाई तौर पर दो मिनी वाटर टैंक जल ग्रामीणों को मुहैया कराने की बात कही गई। साथ ही ग्रामीणों को अस्थाई पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विधायक ने कहा कि किसी तरह के दिक्कत होने पर वे उनके साथ हैं। ओरीका प्रबंधन विधायक से आग्रह किया कि रेलवे से एनओसी मिलने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो सामान उपयोगी होगा उसे विधायक मुहैया करा दे, तो आने वाले दिनों में गोमिया मोड़ तक पानी का पाइप लाइन बिछाकर 3 पॉइंट जलापूर्ति उपलब्ध कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में गोमिया प्रखंड प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, उत्तरी छोटानागपुर प्रवक्ता बबलू तिवारी, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, प्रखंड सचिव मिनहाज अंसारी, गोमिया विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, गोमिया मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, साड़म मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, पेयजल से संबंधित विधायक प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, ओबीसी मोर्चा प्रभारी रविंद्र साहू, प्रभु स्वर्णकार, संजय यादव, विनोद यादव जबकि प्रबंधन की ओर से ओरिका के जीएम राकेश शर्मा, प्रबंधक मानव संसाधन रोशन सिन्हा, प्रभास कुमार, राजीव कुमार, गोमिया अंचलाधिकारी संदीप टोप्पो आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,936