Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : विधायक राज सिन्हा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : विधायक राज सिन्हा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

भाजपा सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर सदर मंडल की ओर से धनबाद के विधायक राज सिन्हा का जन्मदिन मनाया गया। जगजीवन नगर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ने किया। 

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक राज सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने आपसी उत्साह के साथ जन्मदिन समारोह में भाग लिया। 

कार्यक्रम में महामंत्री अखिलेश झा, जितेंद्र मालाकार, जितेंद्र यादव, उदय सिंह, राजू रंजन सिंह, धीरज सिंह, देवाशीष हजरा, राजेश शर्मा, अजय कुमार, शिल्पी घोष, अमित श्रीवास्तव, माइकल कुमार, मनोज दुबे और पिंकी दास सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन