- गिरिडीह पहुंचकर धनबाद डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने दी श्रद्धांजलि
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लोगों से उनका जुड़ाव हमेशा याद किया जाएगा।