Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 583
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

छात्रों को प्रवचन नहीं, रोजगार और जीडीपी पर चर्चा चाहिए : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छात्रों को प्रवचन नहीं, रोजगार और जीडीपी पर चर्चा चाहिए : सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • लोहरदगा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने PM मोदी के SRCC कार्यक्रम पर उठाए सवाल
  • कहा- छात्रों को प्रवचन नहीं, रोजगार और जीडीपी पर चर्चा चाहिए

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के नव-नियुक्त प्रभारी आदरणीय श्री सुखदेव भगत जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल होकर उनके दिए गए बयान पर तीखी टिप्पणी की है। सांसद भगत ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें ऐसे गरिमामय आयोजन स्थल के लिए उपयुक्त चर्चा के स्वस्थ रूप पर विचार करना चाहिए। 

SRCC जैसी वरिष्ठ और प्रतिष्ठित संस्था के छात्रों को व्याख्यानों और प्रवचनों की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्हें अपने भविष्य, देश की जीडीपी, और लगातार बढ़ती बेरोजगारी के बारे में सुनने की आवश्यकता है। यह मंच इन ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए सबसे उपयुक्त थालेकिन दुर्भाग्यवश, इन महत्वपूर्ण विषयों पर कोई चर्चा नहीं हुई। 

इसके बजाय पूरा कार्यक्रम प्रधानमंत्री की आत्म-प्रशंसा पर ही केंद्रित रहा। यह देश के मेधावी छात्रों और युवाओं के साथ घोर निराशा है। श्री भगत ने कहा कि केंद्र सरकार को युवाओं के असली मुद्दों - रोजगार, अर्थव्यवस्था और भविष्य की सुरक्षा पर जवाब देना चाहिए, न कि केवल आत्म-प्रशंसा में समय बिताना चाहिए।

विज्ञापन