Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 573
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड स्तब्ध : निशीथ जायसवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड स्तब्ध : निशीथ जायसवाल
विज्ञापन
  • सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड स्तब्ध, जनसेवा के एक समर्पित प्रहरी को खो दिया राज्य ने : निशीथ जायसवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। हृदयाघात के बाद गिरिडीह के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लोहरदगा के विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन से झारखंड ने एक समर्पित, जुझारू और कर्मठ जनसेवक को खो दिया है। निशीथ जायसवाल ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन झारखंड के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से जुड़ा रहा। 

उनका सरल व्यवहार, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका निधन झारखंड की राजनीति के साथ-साथ राज्य के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक सक्रिय जनप्रतिनिधि और मंत्री का अचानक चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई आसान नहीं होगी।

निशीथ जायसवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार, उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा जनसेवा और झारखंड के विकास के लिए किए गए कार्यों को प्रदेशवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे।

विज्ञापन