Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आयोजन की सफलता का श्रेय कृष्ण भक्तों को, आपका आभार : संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आयोजन की सफलता का श्रेय कृष्ण भक्तों को, आपका आभार : संजय सेठ
विज्ञापन
  • श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची ने आयोजन की सफलता के लिए नगरवासियों को धन्यबाद दिया।सहयोगी संस्था के प्रति आभार प्रेषित किया
  • आयोजन की सफलता का श्रेय कृष्ण भक्तों को, आपका आभार : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के ऐतिहासिक अल्बर्ट एक्का चौक पर दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति  के सानिध्य में आयोजित भव्य बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता, नमो दही-हांडी प्रतियोगिता का उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने किया। 

राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता ओर सुंदरता को बढ़ा दिया। इस अवसर पर संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, संरक्षक सी पी सिंह , नवीन जयसवाल, महापौर  रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ने भी अपनी उपस्तिथी से आयोजन को सफल बनाया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुंबई से सतीश कृष्ण एंड पार्टी टीम के कलाकारों ने भजन जैमिंग के द्वारा श्री कृष्ण के गीतों से लोगो का मन मोह लिया। 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आयोजन के मध्य दर्शकों को 2000 पीस तिरंगा का वितरण किया। मुख्य संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए आयोजन में भारी संख्या में श्री कृष्ण भक्तों ने हजारों की संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सफल बनाया। श्री सेठ ने कहा कि पुरुष एवम महिला गोविंदा दलों ने अपने साहस ओर अपनी क्षमता अनुसार पूर्व की भांति इस वर्ष बेहतर प्रदर्शन किया।पुरुष गोबिन्दा की 9 टीम प्रतियोगिता में हिस्सा ली। जबकि 2 महिला गोबिन्दा टीम ने हिस्सा लिया।

शिवशक्ति कलब, मांडर ओर बजरंग दल मालती, मांडर दोनों ने 31 सेकेंड में मटकी फोड़ा नियमानुसार प्रथम पुरस्कार दोनों टीम के बीच नगद आधा आधा बाट दिया गया। दुतीय पुरस्कार पुरुष गोबिन्दा के नेशनल इंस्टिट्यूट  योगा को दिया गया जबकि तीसरी गोबिन्दा टीम सांत्वना पुरस्कार में 11000 रुपया की राशि दी गयी। महिला गोबिन्दा की टीम में नेशनल ऑफ योगा, राधा रानी ग्रुप, मांडर के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। 

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने मुंबई के कलाकारों, कानपुर से पधारे मन्नू पंडित एवम मथुरा वृन्दाबन के कलाकारों की प्रस्तुति पर धन्यबाद दिया। राज वर्मा के नेतृत्व में, ललन श्रीवास्तव, भीष्म सिंह, विजय ओझा, नीरज चौधरी, बबलू चौधरी, राजीव सहाय सहित कई सदस्यों ने दही हांडी प्रतियोगिता के आयोजन को रोमांचक बनाने में अपना सहयोग दिया। 

समिति की ओर से मुख्य संरक्षक संजय सेठ, संरक्षक सी पी सिंह, अजय मारू, अध्यक्ष मुकेश काबरा ने महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, वरुण साहू, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेन्द्र कुमार, पवन बजाज, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, कमलजीत सिंह शंटी, सतीश सिन्हा, ललन श्रीवास्तव, राज वर्मा, पूनम आनंद, नीतू सिंह, नीलम चौधरी, कुमुद झा, भीष्म सिंह, नीरज चौधरी, संजय जायसवाल, ललित ओझा, संजीव साहू, विपिन वर्मा, विजय ओझा, विजय यादव, शंकर दुबे, राजीव वर्मा, संतोष सेठ, संजय गोयल, मनोज कुमार, सतेन्द्र सिंह गुड्डू, संजय सिंह लल्लू, मनीष लोधा, अशोक पुरोहित, अमित चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, बीरेंद्र जी, राहुल सिन्हा चंकी, रतन अग्रवाल, गौरव काबरा, रमाशंकर बगड़िया, अमन प्रकाश, राजीव सहाय, बैजू सोनी और सोनू भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने अपनी सहभागिता से  आयोजन को सफल बनाया आप सभी को बहुत बहुत धन्यबाद।

पदाधिकारियों ने राज्यपाल, सभी अतिथियों, गोविंदा दलों, कलाकारों, प्रायोजकों, कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रम में पहुंचे शहरवासियों सहित प्रेस मीडिया का आभार व्यक्त किया। मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा चाय बिस्किट पानी की निःशुल्क ब्यवस्था, माहेश्वरी सभा द्वारा रुकने के लिए भवन ब्यवस्था, निःशुल्क इकुप्रेसर की ब्यवस्था तथा एम्बुलेंस की सेवा नागरमल मोदी सेवा सदन एवम ऑर्किट अस्पताल द्वारा दी गयी। आभार जनित उनको भी धन्यवाद। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने दी। 

विज्ञापन