Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 54
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : तेतुलमारी के पानी टंकी के पास अवैध कोयला कारोबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : तेतुलमारी के पानी टंकी के पास अवैध कोयला कारोबार
विज्ञापन
  • तेतुलमारी के दलाहीटांड खास सिजुआ पानी टंकी के पास बड़े पैमाने पर फल फूल रहा अवैध कोयला कारोबार
  • रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मंग की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत दलाहीटांड खास सिजुआ पानी टंकी के पास बड़े पैमाने पर अवैध कोयला कारोबार फलने-फूलने का आरोप सामने आया है। सीआईएसएफ की कार्रवाई के बावजूद कथित तौर पर कोयला तस्करी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।

मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस समेत विधायक रागिनी सिंह और विधायक बाबूलाल मरांडी को ट्वीट कर अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि दलाहीटांड खास सिजुआ पानी टंकी के पास में अवैध मुहाने बनाकर दिन के उजाले में मजदूरों के जरिए कोयला निकाला जाता है, जबकि रात के समय कथित रूप से इस अवैध कोयले को ट्रकों में लोड कर भट्ठों तक भेजा जाता है।

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन को गुमराह कर यह पूरा खेल चलाया जा रहा है, जिससे स्थानीय थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल हो रही है।

साथ ही रत्नेश कुमार ने कहा कि धनबाद के एसएसपी महोदय लगातार अवैध कारोबार पर रोक लगाते आ रहे है, लेकिन इस तरह की गतिविधियों से पुलिस प्रशासन और ईमानदार एसएसपी की छवि धूमिल किया जा रहा है ।

विज्ञापन