- झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने जताया गहरा शोक
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ के नव-नियुक्त प्रभारी आदरणीय सुखदेव भगत ने झारखंड सरकार के माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के असामयिक निधन पर गहरा दुःख और शोक व्यक्त किया है
अपने शोक संदेश में सांसद श्री भगत ने कहा कि मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक जुझारू, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उनका इस तरह चले जाना पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।