Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 41
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से सीएम हेमंत आहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से सीएम हेमंत आहत
विज्ञापन
  • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से सीएम हेमंत आहत
  • राज्य के उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का आकस्मिक देहावसान
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की दुःखद सूचना   को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है।

मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री सुदिव्य कुमार का जाना मेरे व्यक्तिगत जीवन में ऐसी शून्यता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। आज उन्हें याद करते हुए मन में बार-बार  यह आ रहा है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

मंत्री सुदिव्य कुमार परलोक गमन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को संबल प्रदान करने हेतु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।आप हमेशा याद आएंगे.. नमन!

विज्ञापन