Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 45
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चतरा : नदी में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, मौत से मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चतरा : नदी में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, मौत से मातम
विज्ञापन

झारखंड: नदी में नहाने गये 3 दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चतरा। जिले में शुक्रवार को तड़गू नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गयी। आठ घंटे तक चलाये गये तलाशी अभियान के बाद तीसरे लड़के का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद दो लड़कों के शव बरामद कर लिये गये थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।  

पुलिस के अनुसार, घटना जिले के घुरनाडीह गांव में हुई। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया, "सत्यम कुमार (12) का शव बरामद कर लिया गया है, जो अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और लापता हो गया था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से अन्य दो लड़कों के शव बरामद कर लिये गये थे, जबकि लापता लड़के की तलाश जारी थी। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (16) और अंश प्रकाश (11) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नदी किनारे से दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग और अन्य सामान भी बरामद किया है। चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जाहूर आलम ने कहा कि तीनों पीड़ितों के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे के तौर पर चार-चार लाख रुपए दिये जायेंगे।

विज्ञापन