Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : शिक्षक दिवस पर टीचर बने सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : शिक्षक दिवस पर टीचर बने सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

गांव की मिट्टी में बैठे सांसद, बच्चों को पढ़ाया जिंदगी का पाठ, सुखदेव भगत सांसद से बने शिक्षक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा सांसद सुखदेव भगत क्षेत्र भ्रमण पर सुदूरवर्ती गांव पहुंचे, तो वहां का नजारा देखते ही बन रहा था। सड़क किनारे खेल रहे छोटे-छोटे आदिवासी बच्चों की टोली को देख सांसद जी खुद को रोक नहीं पाये। सांसद सीधे बच्चों के बीच पहुंच गये और धूल-मिट्टी में ही उनके साथ  बैठ गये। 

पल भर में सांसद से बने शिक्षक बच्चों को देख सांसद जी के अंदर का शिक्षक जाग उठा। उन्होंने एक-एक बच्चे से उनका नाम, क्लास और स्कूल के बारे में पूछा। फिर बड़े ही स्नेह से समझाने लगे- 

बेटा, रोज स्कूल जाना है, खूब पढ़ना है। जीवन में बड़ा आदमी बनना है। तुम्हें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अफसर बनकर अपने माता-पिता और अपने गांव का नाम रोशन करना है। सांसद ने बच्चों को ईमानदारी, मेहनत और अनुशासन का महत्व भी समझाया। 

इसके बाद सांसद बच्चों के साथ हंसी-मजाक और अठखेलियां करने लगे। सांसद जी ने कहा- इन बच्चों की आंखों में जो सपने हैं, वही मेरे संकल्प की ताकत हैं। मेरा जीवन शिक्षा से शुरू हुआ है, इसलिए मैं जानता हूं कि शिक्षा ही गरीबी को मिटा सकती है। 

विज्ञापन