Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान
विज्ञापन

पत्रकार भरत भूषण प्रसाद उर्फ टुनटुन भैया की पहल ने पेश की मिसाल 

टीम एबीएन, रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को मोराबादी स्थित टीआरआई मैदान में एक खूबसूरत और भावुक पल देखने को मिला। फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रैक्टिस सेशन के दौरान सकारात्मक सोच और गुरु के प्रति सम्मान की भावना को सामने रखते हुए मैदान में मौजूद वरिष्ठ पत्रकार एवं रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं रांची प्रेस क्लब के पूर्व सचिव अमरकांत को सम्मानित किया गया। 

यह विशेष पहल टुनटुन भैया की सकारात्मक सोच का परिणाम रही। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच यह संदेश दिया कि जीवन में मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठों का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कार का हिस्सा है। 

इसी भावना के तहत खिलाड़ियों की ओर से दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर गुरु के रूप में सम्मानित किया गया। इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट की महिला मैनेजर पूजा मिश्रा और प्रतिमा कुमारी (प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सदस्य) ने खिलाड़ियों की ओर से दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को पुष्पगुच्छ प्रदान किया। 

मैदान पर खिलाड़ियों, पत्रकारों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ यह सम्मान  बेहद आत्मीय और यादगार रहा। शिक्षक दिवस के मौके पर खेल के मैदान से निकला यह संदेश सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वरिष्ठों के अनुभव, मार्गदर्शन और योगदान के सम्मान की खूबसूरत मिसाल बन गया। 

इस पूरे आयोजन के सूत्रधार रहे टुनटुन भैया की पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना सिखाता है और वरिष्ठों का सम्मान हमें संस्कार देता है। दोनों का संगम समाज को बेहतर दिशा देने का काम करता है। टीआरआई मैदान में आज का यह छोटा-सा सम्मान एक बड़े संदेश के साथ समाप्त हुआ—गुरु का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन