हिनू स्थित कोचिंग इंस्टिट्यूट को सील करने पहुंची निगम की टीम, अवैध तरीके से चल रहे संस्थानों पर कार्रवाई
टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम की टीम हिनू स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट को सील करने पहुंची है। बता दें कि अवैध तरीके से चल रही कोचिंग संस्थानों को सील किया जा रहा है। रेजिडेंशियल एरिया में कमर्शियल यूज कर संस्थान चलाये जाने की वजह से निगम की टीम सील करने पहुंची।
पूर्व में भी लालपुर के हरिओम टावर में पांच कोचिंग संस्थानों को सील किया जा चुका है। बिना ट्रेड लाइसेंस और फेयर एनओसी के संचालित हो रही कोचिंग संस्थान पर नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इसको लेकर पूर्व में निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बावजूद संचालन जारी रहने पर निगम की टीम हिनू पहुंची।