Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : रक्तदान शिविर के विशिष्ट अतिथि बने ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : रक्तदान शिविर के विशिष्ट अतिथि बने ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गये ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मानवता एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल द्वारा आगामी 06 सितंबर 2026, दिन रविवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में संस्था की ओर से ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांशु श्रीवास्तव को रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। 

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रक्तदाताओं एवं युवाओं का उत्साह बढ़ायेगी तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को और मजबूती मिलेगी। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर जीवनदान मिल सकता है। 

समर्पण एक नेक पहल लगातार रक्तदान, रक्त उपलब्धता, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था ने आम लोगों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस जनकल्याणकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन