Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड : पहले दोनों बेटों फिर मां ने तोड़ा दम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड : पहले दोनों बेटों फिर मां ने तोड़ा दम
विज्ञापन

रामगढ़ में तीन मौतों से उठे सवाल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतकों में मां संगीता और उनके दो बेटे रामकिशुन व साहिल शामिल हैं। कुछ ही समय के अंतराल में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गयी हैं। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सबसे पहले परिवार के एक बेटे की तबीयत खराब हुई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के दौरान मलेरिया और टाइफाइड होने की बात सामने आने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकीय उपचार के साथ परिजनों ने बीमारी ठीक होने के लिए झाड़-फूंक का भी सहारा लिया। 

इसी दौरान परिवार के दूसरे सदस्यों की तबीयत भी बिगड़ती चली गयी। कुछ ही समय बाद दोनों बेटों की हालत गंभीर हो गयी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। एक के बाद एक दोनों बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

परिजन इस सदमे से उबर भी नहीं पाये थे कि मां संगीता की तबीयत भी अचानक बेहद गंभीर हो गयी। संगीता की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें रामगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें रांची स्थित रिम्स लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। 

हालांकि, देर रात इलाज के दौरान संगीता ने भी दम तोड़ दिया। मां समेत दोनों बेटों की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली, बड़ी संख्या में लोग मृतकों के घर पहुंचने लगे। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन