मनोरोगियों की सेवा का लिया संकल्प
टीम एबीएन, रांची। रिनपास में संस्थान का 101वां फाउंडेशन डे समारोहपूर्वक मनाया गया। मौके पर संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संस्थान की गौरवशाली यात्रा को याद किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि रिनपास पूर्व की तरह आगे भी मनोरोगियों को बेहतर चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
गौरतलब है कि रिनपास ने पिछले वर्ष अपने 100 वर्ष पूरे किये थे। इसी के साथ संस्थान ने अब 101वें वर्ष में प्रवेश किया है। एक सदी से अधिक समय से रिनपास मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है।