Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद में जन्माष्टमी की धूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद में जन्माष्टमी की धूम
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कोयलांचल धनबाद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धनसार स्थित श्रीश्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक रोशनी से सजा मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। 

जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन आकर्षक झांकियों को देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में झांकियां देखने को लेकर खासा उत्साह दिखायी दिया। 

मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने खरीदारी के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गयी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय नजदीक आने के साथ मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल और गहरा होता गया। 

आधी रात श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर मंदिर परिसर जय कन्हैया लाल की और हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। भक्ति, आस्था और उल्लास से भरे इस आयोजन ने धनबाद में जन्माष्टमी के पर्व को खास बना दिया।

विज्ञापन