Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : जोगियापट्टी में अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : जोगियापट्टी में अवैध लोहा गोदामों की जांच की मांग
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और विधायक रागिनी सिंह को ट्वीट कर जोगता क्षेत्र में कथित अवैध लोहा कारोबार को लेकर कार्रवाई की मांग की है। 

उन्होंने लिखा कि सिजुआ स्टेडियम के रास्ते ठेला के माध्यम से बड़े पैमाने पर चोरी का लोहा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोहा पकड़ा, जबकि कुछ लोहा लेकर तस्कर भागने में सफल रहे। 

रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया कि यह चोरी का लोहा सिजुआ नया श्याम बाजार स्थित जोगियापट्टी में चल रहे अवैध लोहा गोदामों में खपाया जाता है। उन्होंने जोगियापट्टी में संचालित लोहा गोदामों के लाइसेंस की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 

धनबाद एसएसपी  से भी आग्रह किया है कि जोगियापट्टी में चल रहे लोहा गोदाम की लाइंसेंस की जांच कराया जाये क्योंकि लोहा गोदाम अवैध ढंग से चलाया जा रहा है, जांच में सच्चाई सामने आ जायेगी।

यही नहीं लोहा तस्कर थाना प्रभारी को गुमराह करके अवैध ढंग से लोहा गोदाम संचालित कर रहे है जिससे थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल हो रहा है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करेंगे ताकि अवैध ढंग से चल रहे लोहा गोदाम पर भी रोक लग सके।

विज्ञापन