Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

डीएवी गांधीनगर, रांची में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
डीएवी गांधीनगर, रांची में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, रांची में आज ईईडीपी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्ष, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। 

मौके पर विद्यालय परिसर कृष्णमय वातावरण में बदल गया। नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण, देवकी-नंदन, माता यशोदा और गोप-गोपियों के आकर्षक वेश में सजे-धजे नजर आये। बच्चों की रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाक, मोरपंख मुकुट और हाथों में सजी बांसुरी ने सबका मन मोह लिया। 

कार्यक्रम को और भी विशेष बनाते हुए कक्षा द्वितीय के छात्र नव्यांश झा ने ओजस्वी स्वर में कृष्ण की चेतावनी कविता का पाठ किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात बच्चों ने कृष्ण भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति और आनंद का अद्भुत समा बांध दिया। 

मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पीके झा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनायी और उनसे प्रश्न भी पूछे, जिनका बच्चों ने अपनी मासूमियत और चतुराई से उत्तर देकर सभी शिक्षकों का दिल जीत लिया। यह उत्सव बच्चों के लिए भगवान कृष्ण के जीवन, प्रेम, सत्य और धर्म के संदेश को जानने का एक सुंदर अवसर बना।

विज्ञापन