Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टाटा स्टील कर्मचारियों को 315 करोड़ का बोनस, अब तक की सबसे बड़ी राशि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
टाटा स्टील कर्मचारियों को 315 करोड़ का बोनस, अब तक की सबसे बड़ी राशि
विज्ञापन

टाटा स्टील कर्मचारियों को 315 करोड़ का बोनस, अब तक की सबसे बड़ी राशि 

25,603 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, 11 सितंबर को खाते में पहुंचेगी राशि 

जमशेदपुर के 11,021 कर्मचारियों में बंटेंगे 163.85 करोड़ 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए गुरुवार को बड़ी खुशखबरी मिली। वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हो गया। 

कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक 315 करोड़ रुपये की बोनस राशि कर्मचारियों को मिलेगी। समझौते पर टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी (टुन्नू) समेत अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। झारखंड सरकार की ओर से उपश्रमायुक्त अरविंद कुमार मौजूद रहे। 

शुरुआती गणना में बोनस राशि करीब 304 करोड़ रुपये थी। एमडी और यूनियन अध्यक्ष के बीच हुई वार्ता के बाद राशि बढ़ाई गई। उत्पादकता मद में निर्धारित 90 करोड़ रुपये की सीमा को बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये किया गया। इसके बाद कुल बोनस 314.53 करोड़ रुपये हुआ, जिसे राउंड आॅफ कर 315 करोड़ रुपये किया गया। 

इस राशि का लाभ टाटा स्टील के विभिन्न परिचालनों के 25,603 कर्मचारियों को मिलेगा। जमशेदपुर प्लांट, ट्यूब डिवीजन सहित विभिन्न इकाइयों के 11,021 कर्मचारियों के बीच 163.85 करोड़ रुपये बांटे जायेंगे। इसमें ग्रोथ शॉप, टिनप्लेट, तार कंपनी, कलिंगानगर, बेयरिंग डिवीजन, मेटालिक्स, गम्हरिया तथा माइंस के कर्मचारी शामिल हैं। 

ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,52,512 रुपये, जबकि न्यू सीरीज में अधिकतम 1,28,448 रुपये और न्यूनतम 39,016 रुपये बोनस मिलेगा। औसत बोनस 1,48,675 रुपये रहेगा। बोनस की राशि 11 सितंबर को बैंक खातों में भेजी जायेगी। 

बोनस एक नजर में 

  • कुल बोनस: 315 करोड़ रुपये 
  • लाभार्थी: 25,603 कर्मचारी 
  • जमशेदपुर: 11,021 कर्मचारी 
  • जमशेदपुर बोनस: 163.85 करोड़ रुपये 
  • औसत बोनस: 1.48 लाख रुपये 
  • भुगतान: 11 सितंबर 2026  को
विज्ञापन