Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 284
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला : आजादी के बाद पहली बार चैनपुर-डुमरी के पहाड़ी गांवों में पहुंचेगी पक्की सड़क

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुमला : आजादी के बाद पहली बार चैनपुर-डुमरी के पहाड़ी गांवों में पहुंचेगी पक्की सड़क
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत ने पीएम-जनमन की 6 सड़कों का किया शिलान्यास, विधायक भूषण तिर्की रहे मौजूद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिला के चैनपुर एवं डुमरी प्रखंड के सुदूर पहाड़ी गांव जहां आजादी के इतने वर्षों बाद भी कालीकरण सड़क नहीं बनी थी, जिसके कारण जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहां अब विकास की नई रोशनी पहुंचेगी। 

लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के अथक प्रयास और अनुशंसा पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना - पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 6 सड़कों की स्वीकृति मिली है। इन सड़कों का आधारशिला आज चैनपुर के घुंघरू पाटऔर डुमरी के बेलटोली में गुमला विधायक माननीय श्री भूषण तिर्की जी की गरिमामयी उपस्थिति में सांसद सुखदेव भगत ने रखा। 

स्वीकृत 6 सड़कें (कुल 18.43 किमी)  

चैनपुर प्रखंड 

  • घुंघरू पाठ से चकदीपा - 2.07 किलोमीटर 
  • लुपुंग पाठ से बीजापाट - 5.53 किलोमीटर 
  • चमनरवा गुरदारी से बागलता - 3.20 किलोमीटर 

(डुमरी प्रखंड) - 

  • दीनामहुवा टोली से बेलटोली - 3.40 किलोमीटर 
  • कंदापाट से दुलुसरना - 1.68 किलोमीटर 
  • कंदापाट से टोपेटोली - 2.55 किलोमीटर 

इन गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद एवं विधायक का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि चैनपुर और डुमरी के इन पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क नहीं होने से हमारे आदिवासी भाई-बहनों को बहुत तकलीफ होती थी, आजादी के 78 साल बाद भी यहां सड़क नहीं थी। 

मेरा प्रयास है कि पहाड़ी एवं उपेक्षित क्षेत्र में जहां आज तक सड़क नहीं बना है, उसे विशेष प्राथमिकता दी जाए। इन 6 सड़कों के निर्माण से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। बच्चों को स्कूल, मरीजों को अस्पताल और किसानों को बाजार जाने में आसानी होगी। यह पीएम जनमन योजना के तहत पीवीटीजी परिवारों के लिए यह बड़ी सौगात है। 

सांसद ने कहा कि इन क्षेत्रों में हजारों लोगों का एस आई आर के तहत नोटिस मिला है आप लोग अपना डॉक्यूमेंट जमा करें इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी आपका मदद कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि होने वाले जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल करने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। 

गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि सांसद के प्रयास से भी गुमला के सबसे पिछड़े इलाकों में सड़क का सपना साकार हो रहा है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही है। झारखंड सरकार एक संवेदनशील सरकार है। ग्रामीणों ने सांसद का सड़क का निर्माण करवाने के लिए आभार प्रकट किये।

विज्ञापन