Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में जन्माष्टमी की धूम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में जन्माष्टमी की धूम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। मौके पर ईईडीपी विभाग के बच्चों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किये। नन्हे-मुन्ने बालक बाल श्रीकृष्ण के रूप में सबका मन मोह रहे थे, वहीं प्यारी-प्यारी बालिकाएं  राधा-रानी के वेश में सौंदर्य की छटा बिखेर रहीं थीं। 

बाल गोपाल माखन चुरा रहे थे, तो नन्हीं राधा-रानी अपने नृत्य तथा अदाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर रहीं थीं। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया। 

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने बाल गोपाल तथा राधारानी की मस्ती देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं, बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं। वे अपने देश के विविध त्योहारों के विषय में अनेक बातें जान पाते हैं; जैसे कोई त्योहार क्यों और कैसे मनाया जाता है? उससे हमें क्या संदेश मिलता है? जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हुए बच्चों की खुशी तथा उत्साह देखते ही बन रहा था। 

विज्ञापन