Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन करेगी नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी कांटा टोली रांची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजन करेगी नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी कांटा टोली रांची
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही धूमधाम से मां की आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष पंडाल में बास और हुगला पत्ता की कलाकृति दिखाई देगी, जिसमें पूरा पंडाल में बास की छोटी-छोटी बड़ी मूर्ति से सजावट किया जायेगा। पूरे पंडाल को सिर्फ बास और हुगला पत्ता से किया तयार किया जायेगा। 

मुख्य आकर्षण दर्शनार्थी जब प्रवेश करेंगे तो उनको मां दुर्गा की एक विशाल बांस से बनी प्रतिमा दिखाई देगी। उसके बाद अंदर में छोटी बड़ी मूर्तियां दिखाई देंगी जो कि बांस से बनी हुई है। इस बार पंडाल की जिम्मेदारी त्रिनयनी डेकोरेटर्स (पूर्वी बर्दवान) को दी गयी है। इस बार भी पंडाल पंचमी को भक्तो के लिए खोल दिया जायेगा। इस बार पूजा में सप्तमी से दशमी तो संस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा,  जिसमें जागरण, धुनोची डांस, शंख प्रतियोगिता होगी। 

इस वर्ष सबसे बड़ी बात है कि नेताजी नगर पूजा पंडाल में  सभी से सहयोग के लिए लॉटरी का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसका सहयोग राशि मात्र 20 रुपये रखा गया है। जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को स्कूटी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी और भी बहुत कुछ दिया जायेगा। पूरे पंडाल कहीं भी थर्मोकोल और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं दिखेगा। 

पूजा पंडाल के सचिव राहुल कुमार ने बताया कि पहले पूजा छोटी होती थी फिर कांटा टोली को पहचान मिला सिनारी से। उस समय हाथ से प्लाई बोर्ड पर जंगल का तो कभी गांव का चित्र बनाया जाता था। धीरे-धीरे ये पूजा आब विशाल होने लगा। पहले पूजा में 2 से 3 लाख में हो जाता था और आब तो 20 लाख से पार हो जाता है। पूजा लगभग 1957 से होती आ रही है इस वर्ष पूजा का 69वां वर्ष है।  

इस साल पूजा में लगभग 22 लाख तक खर्च होगा।  

  • पंडाल = 1400000 
  • प्रतिमा = 200000 
  • लाइट =  210000 
  • साउंड =  50000 
  • पूजा + भोग = 300000 
  • कुल योग :  2160000 
विज्ञापन