Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : तीन से 15 सितंबर तक खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्मी भर्ती रैली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : तीन से 15 सितंबर तक खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्मी भर्ती रैली
विज्ञापन

खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली, हजारों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद 

टीम एबीएन, रांची। रांची के खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 सितंबर से 15 सितंबर तक आर्मी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच की जायेगी। भर्ती रैली के शुरुआती दो दिनों यानी 3 और 4 सितंबर को टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मा, जूनियर कमीशंड आॅफिसर और हवलदार एजुकेशन के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। 

वहीं, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 5 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित की जायेगी। भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने जून महीने में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है और भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के दौरान पहले फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच करायी जायेगी। 

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। सेना भर्ती कार्यालय रांची के डायरेक्टर ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पूरी प्रक्रिया में सावधानी बरतें। उन्होंने अभ्यर्थियों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। अधिकारियों के अनुसार, सेना में भर्ती पूरी तरह निर्धारित प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर होती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे देने से बचें।

विज्ञापन