Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दो बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही महिला का सहारा बनी चतरा की स्वयंसेवी संस्था रोटी बैंक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दो बच्चों के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही महिला का सहारा बनी चतरा की स्वयंसेवी संस्था रोटी बैंक
विज्ञापन
चतरा। सदर प्रखंड अंतर्गत जांगी पंचायत के जांगी गांव निवासी जागेश्वर भुईयां की मौत के बाद दो बच्चों के साथ उसकी पत्नी आज दर-दर भटकने को मजबूर है। इसके पास न तो रहने का घर ही है और न ही भोजन की सुविधा। स्थिति इतनी बदतर है कि पति जागेश्वर भुइयां की मौत के बाद किरण देवी को उसकी बहन ने अपने घर मे आश्रय दिया है। पति के अंतिम संस्कार के लिए भी पास में फूटी कौड़ी तक नहीं थी। इस परिस्थिति में चतरा के स्वयं सेवी संस्था रोटी बैंक ने मदद का हाँथ बढ़ाया है। रोटी बैंक के सचिव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जांगी गांव के जागेश्वर भुइयां की लंबी बीमारी से मौत हो गयी थी। उनके परिवार के पास अन्न का एक दाना नहीं था। ऐसे में आटा, चावल, नमक, दाल व नगद राशी देकर पीड़ित परिवार के जख्मों पर मरहर लगाने का प्रयास किया है। वहीं आश्रय और भोजन के लिए तरस रही भुक्तभोगी किरण देवी ने सरकार से इंदिरा आवास और रोजगार की मांग की है। कहा है कि पैसे के अभाव में वे अपने बीमार पति का समुचित इलाज नहीं करा सकी, जिसके कारण आज उसके बच्चों के सर से पिता का साया उठ चुका है। किरण ने बताया कि आबू ए अपने छोटे-छोटे बच्चों का पालन पोषण कैसे करेगी इसकी चिंता उसे सताए जा रही है। इधर स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन से पीड़ित किरण को सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,610