Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बहरागोड़ा : पैराशूट से गिरे उपकरण के बाद इलाके में अफरातफरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बहरागोड़ा : पैराशूट से गिरे उपकरण के बाद इलाके में अफरातफरी
विज्ञापन

पैराशूट से गिरा वैज्ञानिक अनुसंधान उपकरण, पाथरा गांव में मचा कौतूहल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बहरागोड़ा/ जमशेदपुर। बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत अंतर्गत पाथरा गांव के समीप सोमवार को पैराशूट के जरिये एक अज्ञात उपकरण गिरने से क्षेत्र में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। अचानक आसमान से पैराशूट के सहारे एक वस्तु को जमीन पर गिरते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी। 

सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त चीज को आपने साथ थाना ले जाया गया। बरसोल पुलिस ने बताया गया कि प्रारंभिक जानकारी में उक्त उपकरण को वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित बताया जा रहा है। बताया गया कि इसे पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय से अनुसंधान के उद्देश्य से उड़ाया गया था। उपकरण पर दर्ज संपर्क नंबर के माध्यम से पुलिस ने संबंधित संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया। 

संस्था के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि वैज्ञानिकों की टीम दो-तीन दिनों के भीतर बरसोल पहुंचकर उपकरण को अपने साथ ले जायेगी। साथ ही उपकरण को सुरक्षित रखने तथा आम लोगों से दूर रखने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन