एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। कतरास क्षेत्र के लकड़का 6 नंबर चाणक के समीप सोमवार को अचानक जमीन धंसने से एक बड़ा गोफ बन गया। इस दौरान एक मवेशी जमीन के अंदर बने गोफ में समा गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी।
बताया जाता है कि चाणक के पास जमीन धंसने के बाद बने गोफ की गहराई काफी अधिक बतायी जा रही है। मवेशी के गोफ में समाने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गये।
ग्रामीणों ने घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि आसपास के इलाके में जमीन धंसने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जिससे लोगों और मवेशियों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।