एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज दिनांक 30 अगस्त 2026 को करमा पूजा की तैयारी एवं पूजा समारोह को लेकर एक विशेष बैठक आदिवासी कॉलेज छात्रावास के प्रांगण में केंद्रीय सरना समिति लोहरदगा की कोर कमेटी की अगुवाई में आयोजित की गयी।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 21 सितंबर 2026 को करमा पर्व संध्या सांस्कृतिक समारोह एवं 22 सितंबर 2026 को करमा पूजा समारोह भव्य रूप से मनाया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न समूहों का गठन कर दिया गया है। समिति की अगली बृहत बैठक 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से बीएस कॉलेज परिसर में होना तय किया गया है।
इस बैठक में केंद्रीय सरना समिति के मुख्य संरक्षक मनी उरांव, अध्यक्ष रघु उरांव, संरक्षक शंकर भगत, संरक्षक बिफई उरांव, संरक्षक अनिल कुमार भगत, कोषाध्यक्ष चोंह स उरांव, संरक्षक गोसाईं उरांव, बीरेंद्र उरांव, जिला राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के जिला अध्यक्ष सोमदेव उरांव, सुरेंद्र उरांव सचिव प्रार्थना सभा, हॉस्टल प्रीफैक्ट महादेव उरांव, संरक्षक तेंबा उरांव, संजीव उरांव के अलावे ढेर सारे युवाओं ने भाग लिया।