Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 51
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : देर रात हॉस्टल के गेट के पास युवती से छेड़खानी, भाई से मारपीट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : देर रात हॉस्टल के गेट के पास युवती से छेड़खानी, भाई से मारपीट
विज्ञापन

लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस  

टीम एबीएन, रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। हॉस्टल के गेट पर स्कॉर्पियो रुकते ही वहां पहले से शराब पी रहे युवकों ने गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद युवती के साथ छेड़खानी की गयी और विरोध करने पर उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। आरोपियों ने मारपीट के दौरान सोने की चेन, अंगूठी और गाड़ी की चाबी भी छीन ली। 

घटना 28 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे श्रीवास्तव गर्ल्स हॉस्टल के पास की बतायी जा रही है। इस मामले को लेकर बोकारो के कसमार निवासी छात्रा ने लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार, छात्रा अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो से हॉस्टल पहुंची थी। 

जैसे ही गाड़ी हॉस्टल के पास रुकी, वहां पहले से शराब का सेवन कर रहे सनी समेत तीन अज्ञात युवक गाड़ी के आसपास पहुंच गये। आरोप है कि युवकों ने गेट खोलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख युवती के भाई ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

हमलावरों ने कथित तौर पर उसके गले से सोने की चेन और अंगूठी उतार ली तथा गाड़ी की चाबी भी छीन ली। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सनी ने उसे जबरन स्कॉर्पियो से नीचे खींच लिया। इसके बाद उसके साथ अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट की हैं। 

पुलिस अब प्राथमिकी में नामजद आरोपी सनी के अलावा घटना में शामिल तीन अज्ञात युवकों की पहचान करने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन