Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
विज्ञापन

मुख्य सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशान 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद धनबाद शहर की जल निकासी व्यवस्था की स्थिति एक बार फिर सामने आ गयी। कुछ घंटे की बारिश के बाद ही धैया, मेमको मोड़ और कंबाइंड बिल्डिंग जाने वाली मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया। 

सड़क पर पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी बाधित होती है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा रहने से पानी सड़कों पर फैल जाता है। 

जलजमाव के कारण बाइक सवारों, छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय निवासी सफाकत अंसारी ने कहा कि हर बारिश में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त काम नहीं हो रहा है। 

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से नालियों की नियमित सफाई कराने और जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।

विज्ञापन