- समाज की लड़ाई अब महिलाओं को लड़नी होगी : ईश्वर सागर
- चंद्रवंशी महिला महोत्सव अभूतपूर्व- रोशनी खलखो
टीम एबीएन, रांची। चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में जरासंध भवन में महिला सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी एवं राँची की महापौर रोशनी खलखों ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्मा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने किया। कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र वर्मा ने किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ईश्वर सागर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्याओं में महिलाओं की भागीदारी स्वागत योग्य है। अभी समाज के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है हमें अपना हक नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए हमें जोरदार आंदोलन करना होगा। इस आंदोलन में महिलाओं को बढ चढ़कर हिस्सा लेना होगा।
महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि चंद्रवंशी महिला महोत्सव अभूतपूर्व हुआ इस कार्यक्रम में महिलाएं सज धज कर पार्वती बनकर आई है।आप सबको अपने अपने पूर्वजों एवं प्रियों के नाम पर एक पेड़ लगाना चाहिए पेड़ लगाने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा चन्द्वंशी समाज की जब भी कोई समस्या होगा हमको आप रात में भी फोन कीजिएगा तो हम आपकी सेवा करने के लिए हमेशा उपस्थित रहेंगे।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग वर्मा ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर के काम करना होगा। समाज को मजबूत करने के लिए है अभी कई आंदोलन करने हैं। इन आंदोलन में महिलाओं की भूमिका अहम होगी । राजनीतिक सामाजिक दृष्टिकोण से हमें मजबूत होना होगा हम लोग सड़क से लेकर सदनतक आंदोलन करेंगे हमें राजनीतिक दल कमजोर समझने की भूल न करें हम झारखंड में कभी मजबूत है।
कार्यक्रम में बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक वर्मा राष्ट्रीय महासचिव बिन्दुलवर्मा रांची जिला अध्यक्ष मंटू वर्मा युवा अध्यक्ष शशि वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा पप्पू वर्मा कुसुम वर्मा कंचन वर्मा पिंकी वर्मा किरण देवी शीतल वर्मा शिखा देवी रिंकी वर्मा शिल्पी वर्मा किरण देवी सोना देवी तारा वर्मा सिम्पी अनु देवी पूर्णिमा देवी दीपा वर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। उक्त जानकारी प्रेम वर्मा और बजरंग वर्मा (70701 29132) ने दी।