- लोहरदगा में नए केशरिया मॉल का भव्य शुभारंभ, सांसद सुखदेव भगत ने फीता काटकर किया उद्घाटन
- मॉल मालिकों ने सांसद का किया आत्मीय स्वागत, सांसद ने पूरे मॉल का किया भ्रमण
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कोर्ट रोड, लोहरदगा में आज कशरिया मॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने फीता काटकर मॉल का शुभारंभ किया। सांसद के मॉल पहुंचने पर मॉल के मालिकों एवं प्रबंधन ने पुष्पगुच्छ और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के बाद सांसद श्री भगत ने पूरे मॉल का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध सभी सुविधाओं, ब्रांडेड कपड़ों, एवं अन्य चीजों का बारीकी से अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद ने मॉल के मालिकों को बधाई देते हुए कहा, लोहरदगा जैसे छोटे शहर में इस तरह के आधुनिक मॉल का खुलना विकास की नई दिशा है। इससे न केवल शहर के लोगों को बेहतर शॉपिंग की सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि लोहरदगा तेजी से बदल रहा है और ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे। मॉल के मालिकों ने कहा कि उनका प्रयास है कि लोहरदगा वासियों को रांची जाने की जरूरत न पड़े और एक ही छत के नीचे सभी जरूरी सामान उचित दाम पर उपलब्ध हो। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।