टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा कमिटी गोंदा टॉउन कांके रोड राँची अपना 80 वा पूजा इस बार मनाने जा रहा है यह आयोजन आज़ादी के प्रथम वर्ष से आयोजित यह कमिटी अपने पारम्परिक पूजा पद्धति को आज भी उसी तरह आयोजित करता रहा है शुरुआत से होता रहा है।
आज पूजा के लिए पंडाल की पहली खूंटी की नींव रखी गई इस बार यह कमिटी भव्य काल्पनिक महल का प्रारूप तैयार करने जा रहा है। कमिटी के सचिव राजेश रजक और अध्यक्ष नकुल तिर्की ने बताया की पूजा पद्धति और भोग निवेदन इस बार भी मुख्य आकर्षण होने जा रहा है।
इस आयोजन में मुख्य रूप शामिल रहे श्री रमेन्द्र कुमार, श्री रमेश सिंह, श्री राजीव वर्मा, राजू रजक, वरिष्ठ सदस्य श्री बप्पा दास, गौतम गोराई, विनय कुमार, बाबू , श्री विश्वनाथ सरकार रतनेश कुमार पंडित अंकित कुमार , राजू पंडित प्रदीप लकड़ा।