Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद :SIR प्रक्रिया का राज सिन्हा ने लिया जायजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद :SIR प्रक्रिया का राज सिन्हा ने लिया जायजा
विज्ञापन
  • धनबाद :SIR प्रक्रिया का राज सिन्हा ने लिया जायजा
  •  बोले- पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने नावाडीह पंचायत के लोवाडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 47, 48, 49 और 50 पर पहुंचकर बीएलओ व संबंधित कार्यकर्ताओं से प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की और SIR से जुड़ी उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ से पूरी सावधानी व पारदर्शिता के साथ काम करने को कहा।

राज सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। साथ ही गलत या अपात्र नामों की भी नियमों के अनुसार जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने नाम, पता और अन्य विवरण मतदाता सूची में जरूर जांच लें। किसी तरह की गलती मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार या दावा दर्ज कराएं।

मौके पर मुखिया तपन दत्ता, BLA-2 सदानंद पाल, संजय मंडल, भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सत्येंद्र ओझा, देवाशीष पाल समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन