Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : गणेशपुर बस्ती के पीछे अवैध मुहाने की भराई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : गणेशपुर बस्ती के पीछे अवैध मुहाने की भराई
विज्ञापन
  • गणेशपुर बस्ती के पीछे अवैध मुहाने की भराई
  • बीसीसीएल-सीआईएसएफ व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा। बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत बीसीसीएल एरिया-1 क्षेत्र में बीसीसीएल, सीआईएसएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गणेशपुर बस्ती के पीछे स्थित एक अवैध मुहाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी भराई कर बंद करा दिया।

संयुक्त टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अवैध मुहाने को पूरी तरह भरकर सील कर दिया। कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध खनन एवं कोयला चोरी की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

बीसीसीएल, सीआईएसएफ, पुलिस की ओर से क्षेत्र में अवैध खनन, कोयला चोरी और अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन से जुड़ी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन