एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा-गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन की एक बैठक बक्सीडीपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने की, जिसमें बिमरला माइंस में चलने वाले ट्रक मालिक शामिल हुए। बैठक में चर्चा करते हुए सभी ट्रक मालिकों ने कहा कि हिंडाल्को कंपनी बिमरला माइंस मे ट्रिप की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र माइंस चालू करें क्योंकि पिछले कई महीनो से विमरला की माइंस में ट्रिप नहीं हो रही है और लगभग एक महीना से बिमरला माइंस बंद है। मीटिंग के दौरान ही कंपनी के जीएम और ट्रांसपोर्ट हेड से बात की गयी। कंपनी ने सोमवार को एसोसिएशन की एक बैठक कंपनी में बुलायी है। उसी में अंतिम निर्णय होगा।
कंपनी को एसोसिएशन ने साफ-साफ कहा है कि आप माइंस को सुचारू रूप से या तो शुरू करें वरना कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जायेगा, दूसरी ओर कंपनी के जीएम से गुरूदरी के मसले पर भी बात की गयी की गुरदरी का ट्रिप मे सुधार किया जाए और विमरला की सड़क की स्थिति भी एकदम दयनीय है, कंपनी पिछले एक महीने में बंदी के दौरान भी सड़क मरमती का कार्य पूरा नहीं कर पायी है। वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन ने यह भी कहा कि लोहरदगा डीएमओ एवं माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा ज्यादती की जा रही है।
इसके संबंध मे पूर्व राज्यसभा सांसद सह लोहरदगा गुमला ट्रक आॅनर एसोसिएशन के संरक्षक माननीय धीरज प्रसाद साहू जी से बात की गयी है। उन्होंने कहा कि मैं इस मसले पर उपायुक्त से बात कर रहा हूं और बहुत जल्द लोहरदगा आ रहा हूं आपकी समस्या का समाधान होगा। एसोसिएशन का साफ कहना है कि अगर जिला प्रशासन डीएमओ के इस गैर वाजिब आदेश को वापस नहीं लेती है और जब्त ट्रकों को नहीं छोड़ती है, तो जोरदार आंदोलन की शुरूआत की जायेगी।
सभी ट्रकों का परिचालन बंद करते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जायेगा क्योंकि लोहरदगा में डीएमओ के द्वारा 110 किलोमीटर दूरी वाली माइंस की दूरी को सेटेलाइट से नाप कर 60 किलोमीटर बताया जा रहा और कहा जा रहा है कि 3 घंटे में आप ट्रक खाली कीजिये। वहीं 115 किलोमीटर दूरी के माइंस को 64 किलोमीटर दूरी बतायी जा रहा है वही 30 किलोमीटर दूरी की माइंस को 10 किलोमीटर बताया जा रहा है। इसी तरह से सभी माइंस में सेटेलाइट की नापी ली गयी है और दूरी को आधा कर दिया गया और समय को भी आधा कर दिया गया है और उसके बाद लाखों रुपया फाइन काटा जा रहा है।
आज की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिन, मुंद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य अवधेश उर्फ पिंटू मित्तल, समसुद्दीन जी, उपाध्यक्ष जतुर मुंडा, मुंतजिर आलम, महेंद्र प्रसाद साहू मोहम्मद राजू, इम्तियाज उर्फ बबलू, मुमताज आलम, अजमल कुरैशी, मोहम्मद गुड्डू, प्रेमनाथ उरांव, सहसचिव बरज सिंह, संदेश प्रजापति, मुख्तार अंसारी, मुन्ना खान, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मोती सिंह, मनोज साहू, अनिल भगत, मजीद अंसारी, बंटू साहू, साकेत कुमार उर्फ लड्डू सिंह, मनी महली, प्रकाश उरांव, मनोज उरांव, सुनील साहू, मोहम्मद शमसुद्दीन, राजू गुप्ता, बालेश्वर प्रजापति, बदेश प्रजापति, रामचरण, गोपाल सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, शिशिर सिंह, शुकरा भगत, विनोद प्रजापति, लैला उरांव, प्रकाश उरांव, नंदू सिंह, भीम प्रसाद, मोहम्मद इदरीश सहित अन्य लोग शामिल थे।