Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सावन की अंतिम सोमवारी पर लोहरदगा में गूंजेगा हर-हर महादेव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सावन की अंतिम सोमवारी पर लोहरदगा में गूंजेगा हर-हर महादेव
विज्ञापन
  • सावन की अंतिम सोमवारी पर लोहरदगा में गूंजेगा हर-हर महादेव
  • शिव मंदिर कुटिया में होगा भव्य महाआरती का आयोजन : अनिल गुप्ता

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में आगामी सोमवार को  देवाधिदेव महादेव की भक्ति में सराबोर सावन माह की चौथी एवं अंतिम सोमवारी को लोहरदगा में आस्था का भव्य संगम देखने को मिलेगा। लोहरदगा जागृति मंच के तत्वावधान में ईस्ट गोला रोड स्थित शिव मंदिर कुटिया प्रांगण में संध्या 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जागृति मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर आयोजित यह महाआरती श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है।

उन्होंने जिले के सभी सनातनी भाई-बहनों एवं राम भक्तों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महादेव की आराधना करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। इस दौरान एसडीओ अमित कुमार को चुनरी ओढ़ाकर दिया गया निमंत्रण
महाआरती कार्यक्रम को लेकर जागृति मंच की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में लोहरदगा के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार को चुनरी ओढ़ाकर ससम्मान कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया और महाआरती में शामिल होने का आग्रह किया गया। समाजसेवी उमेश सिंह ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी पर कन्याओं द्वारा भगवान शिव की महाआरती किया जाना अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी है।

यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में सनातन संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करने का भी संदेश देगा। वहीं समाजसेवी सत्यम कुमार ने कहा कि शिव भक्ति में अद्भुत शक्ति है और भगवान भोलेनाथ की आराधना से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित महाआरती कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। जागृति मंच ने लोहरदगा के श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि सावन की अंतिम सोमवारी की इस पावन संध्या पर शिव मंदिर कुटिया प्रांगण पहुंचें। महादेव की भक्ति में डूबें और भव्य महाआरती के साक्षी बनें।

विज्ञापन