Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पुटकी : लोहे गोदाम के लाइसेंस की जांच की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुटकी : लोहे गोदाम के लाइसेंस की जांच की मांग
विज्ञापन

कबाड़ की आड़ में अवैध लोहा खपाने का आरोप 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। पुटकी क्षेत्र में संचालित एक लोहे के गोदाम को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर जांच की मांग की है। रत्नेश कुमार ने कहा कि गोदाम संचालक इकरार मियां द्वारा कबाड़ के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध तरीके से लोहा खपाया जा रहा है। जिसको मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाये। 

यदि गोदाम संचालक के पास वैध लाइसेंस और कारोबार से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज हैं, तो जांच के दौरान इसकी पुष्टि की जाये। वहीं, यदि लाइसेंस या आवश्यक कागजात नहीं हैं, तो कबाड़ की आड़ में लोहे का कारोबार किस आधार पर संचालित किया जा रहा है, इसकी भी जांच जरूरी है। 

इससे धनबाद के एसएसपी और थाना प्रभारी की छवि को लोहा कारोबारी धूमिल करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। मामले को लेकर धनबाद एसएसपी और संबंधित थाना प्रभारी से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है। साथ ही, जांच के बाद यदि आरोप निराधार पाये जाते हैं तो इसकी भी स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए।

विज्ञापन