Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 298
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : पूर्व विधायक रमेश उरांव का निधन, शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : पूर्व विधायक रमेश उरांव का निधन, शोक
विज्ञापन

पूर्व विधायक का कोलकाता के अस्पताल में निधन, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा से दुखद खबर सामने आयी है। दरअसल, जिले के विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रमेश उरांव का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। 

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश उरांव की तबीयत पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका इलाज कोलकाता के अस्पताल में चल रहा था। वहीं 18 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार शाम सेन्हा प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव अर्रू लाया जायेगा। 

परिजनों के अनुसार, रमेश उरांव का अंतिम संस्कार गुरुवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया है। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन