Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कचरा गोदाम की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध लोहे का कारोबार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : कचरा गोदाम की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध लोहे का कारोबार
विज्ञापन

केंदुआ-पुटकी में खपाया जा रहा चोरी के लोहा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद एसएसपी महोदय को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद के केंदुआ और पुटकी इलाके में कचरा गोदाम की आड़ में कथित रूप से वर्षो से अवैध लोहे का कारोबार किया जा रहा है। इन गोदामों में बीसीसीएल और रेलवे से चोरी किए गए लोहे को खपाया जाता है। 

केंदुआ में पारस और पुटकी में इकरार मियां द्वारा कचरा गोदाम के नाम पर लोहे का कारोबार किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि संबंधित गोदामों के पास लोहे का कारोबार करने के लिए वैध लाइसेंस और आवश्यक अनुमति है या नहीं अगर नहीं है तो चल रहे अवैध लोहा गोदाम पर अविलंब कार्यवाई किया जाना चाहिए। पिछले कई वर्षों से कचरे की आड़ में कथित रूप से चोरी का लोहा इन गोदामों तक पहुंचाया जा रहा है। 

सुबह के समय केंदुआ में पारस ओर पुटकी में इकरार मियां के गोदामों के बाहर लोहे से लदे ठेले दिखाई देते हैं, जिनमें बीसीसीएल और रेलवे की संपत्ति चोरी कर इनके गोदाम में खपाया जाता है। जिससे बीसीसीएल और रेलवे की काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि लोहा चोरी पर रोक लग सके।

विज्ञापन