Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लेक व्यू एकेडमी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ लेक व्यू एकेडमी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लेक व्यू एकेडमी  किशोरगंज चौक हरमू के नन्हे बच्चे बच्चियों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में  सुसज्जित थे तथा सभी  अपने कंधों पर तिरंगा पटृटा धारण किये हुए थे। बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में सभी शिक्षकों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय तिरंगा फहराया राष्ट्रीय गान किया और झंडे को सलामी दी।

स्कूल के प्रिंसिपल शाहिद अख्तर ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलनके बाद सावधान की मुद्रा में खड़े सभी बच्चे बच्चियों तथा शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे बच्चे बच्चियों ने देशभक्ति गीत पर आधारित सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया।

मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल शाहिद बच्चों और शिक्षकों को अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों से उनके उज्जवल भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ने लिखने और खेलने पर जोर दिया। झंडोत्तोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण किया गया जिस प्रकार बच्चे काफी खुश नजर आये। 

विज्ञापन