- डीएवी गाँधीनगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
टीम एबीएन, रांची। 15 अगस्त 2026 को डीएवी पब्लिक स्कूल, गाँधीनगर, सीसीएल, कांके, राँची में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. के. ठाकुर, जी एम वेलफेयर एंड चेयरमैन एल एम सी, भावना प्रभा तथा विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार झा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
समारोह का समापन ए मणि शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।